Jagdalpur Central Jail: केंद्रीय जेल में 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत, बंदियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Jagdalpur Central Jail:

Jagdalpur Central Jail: बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही मौतों ने बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।tcw

जानकारी के अनुसार सजायाफ्ता बंदी सुधु कश्यप को अक्टूबर 2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप बढ़ने के बाद उसे 6 जून को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 7 जून को उसकी मौत हो गई।

Jagdalpur Central Jail: केंद्रीय जेल में नक्सल मामले में बंद कैदी की मौत ,5 दिन में दूसरी घटना

10 दिनों में तीसरी मौत

जेल में बीते 10 दिनों के भीतर यह तीसरी मौत है। इससे पहले 31 मई को एक विचाराधीन महिला बंदी ने जेल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं 4 जून को नक्सल मामले में बंद विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरने के बाद मौत हो गई थी। फिलहाल जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Jagdalpur Central Jail: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में 5 दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार को एक महिला बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *