CG Weather Update: झमाझम बारिश से भीगी राजधानी, कई इलाकों में पानी जमा, 17 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में मंगलवार को दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज रही कि कई इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। प्रोफेसर कॉलोनी, समता कॉलोनी, डीडीनगर, कबीरनगर, चंद्रशेखर नगर सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। भारी बारिश के बाद देर शाम तक रिमझिम बौछारें जारी रहीं और रातभर फुहारें पड़ती रहीं।

CG Rain Alert

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (CG Rain Alert)

मौसम विभाग (IMD Alert CG) ने बताया कि 17 सितंबर से प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कमी आ सकती है। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है।

राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Rain Alert

प्रदेशभर में बारिश का असर (Heavy rain in CG)

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, वहीं सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

7 सेमी वर्षा: खड़गवा, चांपा, पचपेड़ी, बम्हनीडीह

6 सेमी वर्षा: बेलगहना, बिहारपुर

5 सेमी वर्षा: बलौदा, पसान, सकोला, नवागढ़, चिरमिरी, शिवरीनारायण, बिलाईगढ़, जैजैपुर, भटगांव, कुकरेल

4 सेमी वर्षा: मनेंद्रगढ़, पेंड्रा, रायगढ़, खरसिया, कुसमी, जशपुरनगर, भोथिया, देवभोग, हरदीबाजार, शंकरगढ़, छाल, पोड़ी उपरोड़ा, बारमकेला, पामगढ़, ओरछा, सरिया, चंद्रपुर, हसौद, तखतपुर|

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, 17 सितंबर से तीव्रता में कमी आने की संभावना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *