Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नशे में धुत तेज रफ्तार पिकअप चालक ने दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

दशगात्र में आई महिलाओं को पिकअप ने रौंदा (Kawardha pickup accident)
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पंडरिया (Pandariya pickup accident) थाना क्षेत्र के देवशरा गांव (Devshara village pickup accident) का है। दोनों महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गांव आई थीं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, आरोपी चालक घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम सक्रिय है।
