chattisgarh news: तालाब में पैर फिसलकर गिरने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत ,

जांजगीर-चाम्पा: जिले के ग्राम भडेसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग बुधराम यादव की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शौच के लिए जाते वक्त  उनका पैर फिसल गया और सिर के बल गिरने से उनकी मौत हो गई। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। दरअसल आज सुबह जब ग्रामीण तलब के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का सिर पानी में डूबा हुआ है। तुरंत ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बुधराम यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *