Raipur Breking: राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। अपराधियों ने सराफा व्यापारी राहुल गोयल को गन प्वॉइंट पर बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेहोश करने के लिए संदिग्ध वस्तु सुंघाई। इसके बाद ज्वेलरी शॉप शिवा ट्रेडर्स से लगभग 86 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

शिवा ट्रेडर्स के मालिक को बनाया निशाना
सूचना के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे अज्ञात बदमाश दुकान पहुंचे और हथियार दिखाकर गेट खुलवाया। व्यापारी को बेहोश कर डकैती को अंजाम दिया गया।

CCTV फुटेज की मदद से तलाश
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द कार्रवाई का दावा किया है।
