Raipur News: राजधानी रायपुर में 13 सितंबर को शहीद स्मारक भवन में ब्लैक पेपर एंटरटेनमेंट की ओर से स्टैंडअप कॉमेडियन गुरलीन पन्नू का लाइव कॉमेडी शो आयोजित किया गया। रविवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। शहीद स्मारक भवन दर्शकों से खचाखच भरा रहा और लोगों ने गुरलीन पन्नू की कॉमेडी का जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में युवा दर्शकों के अलावा बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे थे। गुरलीन पन्नू ने अपने स्टैंडअप एक्ट से दर्शकों को खूब हंसाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी-ठहाकों का माहौल बना रहा और दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया।
इस आयोजन में नवकार ज्वेलर्स मुख्य प्रायोजक, कंट्री रोल्स सहयोगी प्रायोजक और ब्लैक पेपर एंटरटेनमेंट आयोजन भागीदार रहा। वहीं गो टू फ्रेंड मार्केटिंग भागीदार, एराया फिल्म्स फोटोग्राफी भागीदार, ओमाया सूट्स आतिथ्य भागीदार, विजन एडवरटाइजर्स प्रिंट मीडिया भागीदार, जेके मोशन इंडिया आउटडोर मीडिया भागीदार, बुकमायशो और फाइंड योर वाइब टिकटिंग भागीदार रहे।
इसके अलावा गुप्ता एग्रो सोलर, श्री स्वस्तिक, मधुरम मोबाइल और पधारोजी कार्यक्रम के प्रायोजक रहे।
आयोजकों के अनुसार, गुरलीन पन्नू के रायपुर शो को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने परिवार व दोस्तों के साथ स्टैंडअप कॉमेडी का आनंद लिया।

