Rajni Tai Upasane Death: नहीं रही रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने, 93 साल की उम्र में अंतिम सांस

Rajni Tai Upasane Death

Rajni Tai Upasane Death: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुखद खबर सामने आई है। रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन (Raipur first woman MLA Rajni Tai Upasane)

रजनी ताई उपासने ने 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। उस समय उन्होंने कांग्रेस की शारदा चरण तिवारी को मात देकर रायपुर सीट अपने नाम की थी। इस जीत के साथ ही वे रायपुर शहर की पहली महिला विधायक बनीं। राजनीति में आने से पहले से ही वे जनसंघ से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता रहीं और कई आंदोलनों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

रायपुर की अब तक की एकमात्र महिला विधायक (Raipur first woman MLA)

रायपुर जैसे शहर में लोकतांत्रिक इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही बार महिला विधायक मिलीं और वह थीं रजनी ताई उपासने। 46 साल की उम्र में विधायक बनने वाली रजनी ताई ने अपनी सादगी और समर्पण से राजनीति में अलग पहचान बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *