CG Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा.. खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

CG Accident: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। गोदरीपारा से पोड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। रास्ते में जायलो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, परिवार गोदरीपारा से पोड़ी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जायलो कार खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने लिया घायलों का हाल

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को विशेषज्ञ इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *