CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते है. बादल- बारिश के बाद अब फिर गर्मी का अहसास होने वाला है.अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. उसके बाद फिर तापमान गिरने की सम्भावना है.मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 और 10 अप्रैल के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. इस वजह से फिर बारिश की स्थिति बन रही है. शुक्रवार को 37 डिग्री तापमान के साथ बेमेतरा सबसे गर्म रहा.
रायपुर में बढ़ेगी गर्मी, 8 अप्रैल से बारिश के आसार
अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी. 5 से 7 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 35-37°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-24°C के आसपास रहेगा.
8 अप्रैल से बादल छाने लगेंगे और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. 9 और 10 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
