IND vs NZ T20 Raipur: रायपुर में मैच से पहले बारनवापारा पहुंचे टीम इंडिया, वन्यजीवों के बीच उत्साहित देखें

IND vs NZ T20 Raipur

IND vs NZ T20 Raipur: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में होने वाले अहम टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से देखा। टीम के खिलाड़ियों ने महासमुंद जिले में स्थित बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण कर जंगल और वन्य जीवन का अनुभव लिया।

इस जंगल भ्रमण की तस्वीरें छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव अभयारण्य की प्राकृतिक छटा का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

 

खिलाड़ियों ने भ्रमण के दौरान वन्य जीवों को करीब से देखा और अभयारण्य की समृद्ध जैव-विविधता का अवलोकन किया। यह दौरा खिलाड़ियों के लिए मैच से पहले एक अलग और सुकून भरा अनुभव रहा।

गौरतलब है कि बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य रायपुर से लगभग 100-106 किमी दूर स्थित है और करीब 245 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां तेंदुआ, भालू, उड़ने वाली गिलहरी, सियार, चार सींग वाला मृग, चिंकारा, काला हिरण और बायसन जैसे वन्य जीव पाए जाते हैं। इसके साथ ही बुलबुल, तोता, गिद्ध, मोर, कठफोड़वा, किंगफिशर, बगुला और ड्रोंगो जैसी अनेक पक्षी प्रजातियां भी इस अभयारण्य की पहचान हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *