CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती, बस ये योग्यता होनी चाहिए

CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने शासकीय स्कूलों में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा किया जाएगा।

CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने शासकीय स्कूलों में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा किया जाएगा।tc

इस भर्ती में कुल 2292 पद शामिल हैं। इनमें ई-संवर्ग के 795 पद और टी-संवर्ग के 1497 पद हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

CG Assistant Teacher Bharti 2026

आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक अवसर दिया जाएगा। संभावित रूप से प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाएंगे, जबकि लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।

कौन कर सकते हैं आवेदन

पात्रता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास 12वीं, डी.एल.एड या बी.एल.एड की निर्धारित योग्यता के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

परीक्षा का पैटर्न

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण अध्ययन, सामान्य मानसिक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर शिक्षा से प्रश्न पूछे जाएंगे।

स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क उनके बैंक खाते में वापस किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और विस्तृत सिलेबस के लिए व्यापम की वेबसाइट http://vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। समय रहते अपना आवेदन अवश्य भरें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *