Balod Rape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।![]()
बेटी से रेप कर जान से मारने की धमकी
गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जब वह 13 साल की थी, तभी से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी उसे और उसकी मां को जान से मारने तथा घर से निकालने की धमकी देता था, जिससे वह किसी को इस बारे में बता नहीं पाती थी।
डरा-धमकाकर करता था दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूरी का काम करता है। वह घर में बेटी के अकेले होने पर उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता था। करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। बाद में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद मां और बेटी ने गुंडरदेही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी पिता गिरफ्तार
SP सीके गंगाराम ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 तथा BNS की धारा 351(3), 64(2)(एफ), 64(2)(एम) और 65(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


