Raigarh Furnace Blast: स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 श्रमिक झुलसे, धमाका से दहल गया इलाका

Raigarh Furnace Blast: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में बुधवार को फर्नेस में रिसाव होने के बाद अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे की चपेट में आकर 4 श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Raigarh Furnace Blast: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में बुधवार को फर्नेस में रिसाव होने के बाद अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे की चपेट में आकर 4 श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।tcw

जानकारी के अनुसार, प्लांट में रोजाना की तरह कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोपहर में फर्नेस में तकनीकी खराबी के कारण रिसाव हुआ और देखते ही देखते तेज धमाका हो गया। घटना में अमरेश कुमार (35), रामनाथ, उजेन्द्र और फिरोज झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही उद्योग प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सभी घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित अपेक्स अस्पताल भेजा गया।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने बताया कि हादसे में चार श्रमिक घायल हुए हैं। सभी करीब 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं, जबकि एक श्रमिक का हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है। विभागीय टीम जांच के लिए रवाना हो चुकी है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि हादसे में घायल सभी श्रमिकों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *