CG News: NSUI के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को मिला राष्ट्रीय संगठन प्रभारी का दायित्व, बग्गा ने जताया आभार

रायपुर : नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को संगठन में एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी द्वारा घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हनी बग्गा को संगठन सचिव के साथ-साथ दिल्ली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

बता दें, हनी बग्गा पिछले दो वर्षों से दिल्ली प्रदेश प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI को बड़ी सफलता मिली थी। इसी सक्रियता और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें अब संगठन सचिव का भी प्रभार सौंपा गया है।

हनी बग्गा ने जताया आभार

हनी बग्गा ने कहा- “राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए बहुत अहम है। मैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *