CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के भीतर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और सुरगुजा जिलों में तेज हवा और बारिश हो सकती है।

इसके अलावा बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

SDMA और प्रशासन की अपील

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) और जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। आमजन को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास या खेतों में जाने से बचें। विशेष रूप से किसानों और ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *