CG NEWS: बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, चपेट में आये मालिक की मौत

RAIGARH: रायगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिले में एक बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री के मालिक की मौत हो गई वही 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गये.मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया हैं. जिनमे से एक व्यक्ति फैक्ट्री का ही कर्मचारी हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा आज मंगलवार दोपहर करीब २ बजे के करीब हुआ. फैक्ट्री के मालिक का नाम संजय सहगल बताया जा रहा हैं,हादसा इतना खतरनाक था कि संजय के शरीर के चीथड़े उड़ गये. जब धमाका हुआ तब 3 ग्राहक भी मौजूद थे जो चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.फ़िलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जाँच कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *