RAIPUR: रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पुलिस तलाश कर रही हैं.दरअसल रोहित ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मार पीट की थी जिसके बाद से वह फरार हैं.पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए छापा मारा.ऐसी खबर है कि पुलिस ने तोमर के घर से कैश, गोल्ड और महंगी कार जब्त की है, हालाँकि इस बात की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं.
रोहित तोमर पर आरोप है कि उसने पुराने रंजिश के चलते अपने बाउंसर के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला के साथ मारपीट की. दशमीत ने अपनी शिकायत में बताया कि 31 मई की रात में अपने दोस्त के साथ खाना खाने VIP रोड के क्लब गया था.वहां पर रोहित तोमर उसे गेट के पास पुरानी रंजिश की वजह से गालियां देने लगा. फिर मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद से आरोपी फरार है.
