CG CRIME NEWS: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को अज्ञात आरोपी ने जिन्दा जलाया

KAWARDHA MURDER CASE: कवर्धा से अत्यंत खौफनाक मामला सामने आया हैं.सिंघनपुरी गांव क्षेत्र में एक बुजुर्ग की अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी.दरअसल झड़ी साहू (70) नाम का बुजुर्ग अपने घर के बाहर सो रहे थे इस दौरान अज्ञात आरोपी ने पेट्रोल छिड़क कर बुजुर्ग को जिंदा जला दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

बताया जा रहा हैं कि पिछले 3-4 दिनों में कवर्धा क्षेत्र  में यह तीसरी वारदात है. कवर्धा में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिस कारण इलाके में डर का माहौल हैं. वही स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है जिसके कारण वे लगातार विरोध जाता रहे हैं. पुलिस इस मामले में जाँच कर रही हैं वही फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *