CG Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली मशरूम खाने से दो बच्चों समेत नौ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मशरूम खाने के कुछ समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल वाड्राफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। फिलहाल सभी का उपचार जारी है। (बलरामपुर मशरूम खाने से 9 लोगों की तबीयत बिगड़ी)![]()
जंगली मशरूम खाने से बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने जंगल से लाए गए जंगली मशरूम (Balrampur Food Poisoning) को भोजन में इस्तेमाल किया था। खाना खाने के कुछ देर बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी। परिजन सभी को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका के आधार पर उपचार शुरू किया। (बलरामपुर मशरूम खाने से बीमार)
CG Food Poisoning: मशरूम खाने वालों सावधान ! जंगली फुटू खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार
वाड्राफनगर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से मरीजों को आवश्यक उपचार मिल गया। डॉक्टर लगातार सभी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अपील
बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने लोगों से बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जंगलों में उगने वाले फ़ुटू या जंगली मशरूम देखने में खाने योग्य लग सकते हैं, लेकिन इनमें कई प्रजातियां जहरीली होती हैं।
बिना पहचान के मशरूम खाने से बचें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बिना वैज्ञानिक जानकारी या विशेषज्ञ की पहचान के किसी भी जंगली मशरूम का सेवन न करें। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है। यदि मशरूम खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर या बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना चाहिए।




