Raipur News: रायपुर में डायल 112 का आरक्षक निलंबित, हादसे की सूचना पर देरी से पहुंचा था

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले डायल 112 में तैनात एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मध्य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने कर्तव्य में लापरवाही और अमर्यादित आचरण के आरोप में यह कार्रवाई की है।

tcw

जानकारी के अनुसार घटना 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। आरोप है कि दुर्घटना जैसी गंभीर आपात स्थिति के बावजूद वह काफी देर से मौके पर पहुंचे।

लापरवाही पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की। जांच में प्रथम दृष्टया कर्तव्य के प्रति लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबित आरक्षक संदीप शर्मा को रक्षित केंद्र (लाइन) रायपुर से संबद्ध कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *