छत्तीसगढ़ के कोरबा से लव ट्रायंगल का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है.जिले में एक शादीशुदा युवक दो बच्चों की मां को दिल दे बैठा.सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. अब दोनों अपने बच्चे और परिवार को छोड़कर एक साथ रहना चाहते है.गुरुवार को दोनों प्रेमी प्रेमिका मानिकपुरी चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी से कहा कि हमारी शादी करवा दो. बताया जा रहा है कि महिला ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी. लेकिन अब दूसरी शादी की जिद कर रही है.
जानकारी के अनुसार जिल्गा बरपाली क्षेत्र की रहने वाली 27 साल की शादीशुदा महिला को उत्तरप्रदेश के रहने वाले युवक (28) से प्यार हो गया. महिला दो बच्चों की मां है और युवक भी शादीशुदा है उसके भी दो बच्चे है.महिला के पति ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे. अब दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए अपने वर्तमान परिवार को छोड़ने के लिए तैयार है. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते है.
महिला के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 1 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई. शुरुआत में दोस्ती हुई, एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हुए हैं. महिला ने ये भी बताया कि उसे अपने पति बच्चे से कोई प्रॉब्लम नहीं है फिर भी वह दूसरी शादी करना चाहती है.
महिला के पति ने की समझाने की कोशिश
मानिकपुर थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर धारा 155 के तहत कार्रवाई की गई है. चौकी में भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की जिद नहीं छोड़ी. महिला के पति ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे.
