Balrampur Suicide: कुएं में फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, कुछ दिन पहले ही लौटी थी ससुराल

Dhamtari Suicide:

Balrampur Suicide: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नवविवाहिता महिला का शव कुएं में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय अंजली सिंह के रूप में हुई है, जो सरनाडीह गांव की रहने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सरनाडीह ग्राम के पीपरपारा इलाके की है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में लटकता हुआ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि अंजली की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी, और हाल ही में वह अपने ससुराल लौटी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *