Raipur IIIT के छात्र ने AI से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें, संस्थान ने किया निलंबित, प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप

Raipur IIIT

Raipur IIIT : राजधानी रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर (IIIT Raipur) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक छात्र ने अपने ही संस्थान की 36 छात्राओं की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडिट कर उन्हें अश्लील रूप में तैयार किया। जांच में छात्र के लैपटॉप और मोबाइल से 1000 से ज्यादा फर्जी फोटो और वीडियो बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी छात्र लंबे समय से यह हरकत कर रहा था। वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर, उन्हें एआई टूल्स के माध्यम से मॉर्फ कर रहा था। अश्लील रूप देने के बाद वह इन फाइलों को अपने लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था।

 

छात्राओं ने उठाई आवाज, संस्थान ने किया निलंबन

जब कुछ छात्राओं को इस गड़बड़ी की जानकारी हुई, तो उन्होंने संस्थान प्रशासन को लिखित शिकायत दी। शिकायत के बाद प्रबंधन ने आरोपी छात्र को तत्काल निलंबित कर जांच समिति गठित कर दी। हालांकि, पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया है कि संस्थान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और मामले को “आंतरिक जांच” कहकर दबाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस में अब तक नहीं हुई शिकायत

छात्राओं ने मांग की है कि साइबर पुलिस की मदद से आरोपी के लैपटॉप, मोबाइल और क्लाउड डेटा की जांच कराई जाए ताकि सभी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डिलीट किए जा सकें। उनका कहना है कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो आरोपी इन तस्वीरों को ऑनलाइन लीक कर सकता है।

विशेषज्ञों का बयान (IIIT Raipur Fake Obscene Photos)

साइबर एक्सपर्ट मोहित साहू का कहना है कि यह मामला आईटी एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। किसी की निजी तस्वीर को बिना अनुमति के बदलना और उसे अश्लील बनाना कानूनन दंडनीय है। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्राओं को औपचारिक रूप से पुलिस में शिकायत करनी चाहिए ताकि डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रह सकें।

फोटो बेचने की आशंका (Raipur IIIT Student AI Ashlil Photos)

सूत्रों के मुताबिक, शक है कि आरोपी छात्र इन एआई-जनरेटेड फोटोज को बेचने की तैयारी कर रहा था। यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पहले भी किसी फोटो या वीडियो को ऑनलाइन बेचा है।

संस्थान का बयान (Raipur IIIT)

IIIT रायपुर के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है और प्रारंभिक जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *