Bhilai News: भिलाई में भीख के बहाने चोरी, पति-पत्नी ने लैपटॉप उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात

Bhilai News:

Bhilai News: भिलाई टाउनशिप में इन दिनों भीख मांगने के बहाने चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीते 15 दिनों में ऐसे 7 मामले सामने आ चुके हैं। ताजा घटना सेक्टर-1, सड़क नंबर-11 की है, जहां एक पति-पत्नी ने भीख मांगने के बहाने घर से लैपटॉप पार कर दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

कैसे हुई चोरी

CCTV फुटेज में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा घर के गेट पर खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ देर तक आवाज लगाने के बाद जब कोई बाहर नहीं आया, तो युवक ने धीरे से गेट खोला और घर के अंदर घुस गया। कुछ सेकंड बाद वह बाहर निकला तो उसके हाथ में लैपटॉप था। उसने लैपटॉप महिला के थैले में डाल दिया और तीनों वहां से रफूचक्कर हो गए।

थाना में शिकायत दर्ज

मकान मालिक नागेश्वर राव जब शाम को घर लौटे, तो उन्हें लैपटॉप गायब मिला। CCTV फुटेज देखने पर चोरी की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने भट्टी थाना में शिकायत दर्ज कराई।

इसी इलाके में कुछ दिन पहले एक बीएसपी कर्मी के घर से आईफोन और दो अन्य मोबाइल भी चोरी हो चुके हैं। इनकी शिकायतें भी भट्टी थाने में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस भी CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *