Raipur News: रायपुर के मित्तल हॉस्पिटल में अवैध वसूली, कहा- “आयुष्मान से इलाज कराओगे तो नहीं मिलेगा बिल”, पूरी घटना कैमरे में कैद…

Raipur News:

Raipur News: राजधानी के मित्तल हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ का स्टिंग ऑपरेशन किया है, जिसमें अस्पताल की कर्मचारी मरीज से नकद लेनदेन करती नजर आ रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल की स्टॉफ परिजन से कहती है- “आपको पहले नहीं बताया गया था क्या कि आयुष्मान से इलाज कराओगे तो आपको बिल नहीं मिलेगा?” यह कहते हुए वह परिजनों से कैश लेती है और गिनती करती नजर आती है।

इसी दौरान परिजनों ने अस्पताल की एक अन्य स्टॉफ को भी कैश देते हुए वीडियो बनाया। दोनों वीडियो को परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत के साथ सौंपा। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए CMO ने मित्तल हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना से 3 महीने के लिए निलंबित करने की अनुशंसा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *