Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।![]()
जानकारी के अनुसार मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गली नंबर-1 स्थित जया ऑटोमोबाइल्स स्पेयर पार्ट्स की दुकान में सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने अंदर से आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने जुट गए। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के व्यापारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया था। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है।
देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DZb33WMIKuH/?igsh=MTd3YTZiMmh0dXpjcw==



