Janjgir Champa Suicide: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति और सास करते थे ये डिमांड

Janjgir Champa Suicide

Janjgir Champa Suicide: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। (जांजगीर चांपा दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी)

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 की रात नवविवाहिता ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी धर्मेन्द्र निर्मलकर के साथ हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद से ही पति, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर और मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

परिजनों के अनुसार दहेज नहीं लाने की बात को लेकर नवविवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पति समेत 4 आरोपी जेल में

मामले में पुलिस ने पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *