छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज साय सरकार का दूसरा और राज्य का 25वां बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए बताया कि रायपुर प्रेस क्लब के रेनोवेशन के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

ओपी चौधरी ने बजट में 1 रुपए पेट्रोल सस्ता करने और सरकारी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत DA की घोषणा की है
ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़, PM आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़ और PM श्री स्कूल के लिए 277 करोड़, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़, रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किया। साथ ही इसे ASTHA (आस्था) का प्रतीक भी बताया गया। इसके पहले ओपी चौधरी ने GYAN थीम (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर बजट पेश किया था।
- G- गुड गवर्नेंस
- A- ऐक्सलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर
- T- टेक्नोलॉजी
- I- इंडस्ट्रियल ग्रोथ
