CG Murder: सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी और महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल और डंडा डाल दिया। आरोपी पति संतलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (सूरजपुर पत्नी की हत्या कर प्राइवेट पार्ट में बोतल डंडा डाला)
पति-पत्नी ने पी शराब फिर वारदात (Surajpur Wife Murder Case)
मृतका की पहचान चिंतामनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बीती रात पति-पत्नी ने शराब का सेवन किया था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। (सूरजपुर पति ने पत्नी की हत्या)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। (Surajpur husband Murder wife)
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक बातों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।
जांच जारी
एसडीओपी अभिषेक पैकरा के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


