Kawardha Car Stunt: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सरोधा मार्ग पर छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 5 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। (कवर्धा फेयरवेल पार्टी में छात्रों का स्टंटबाजी)

वायरल वीडियो में लग्जरी गाड़ियों का एक काफिला दिख रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं गाड़ियों के गेट से बाहर निकलकर और ऊपर बैठकर स्टंट (Kawardha Farewell Party Car Stunt) करते नजर आ रहे हैं. कुछ छात्राएं सनरुफ से निकलकर खड़ी हो गईं. सभी मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

फेयरवेल पार्टी के लिए रायपुर से लाई लग्जरी कारें (Kawardha Farewell Viral Video)
जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को कवर्धा के होली किंगडम स्कूल में फेयरवेल पार्टी (Kawardha Car Stunt Video Viral) आयोजित की गई थी. पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ बच्चे लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर चरोदा मार्ग पर निकल पड़े. इस काफिले में थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टोस जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं.
छात्रों और पैरेंट्स को बुलाए थाने
वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेने के बाद एक्शन में आ गई है. जांच में सामने आया कि स्कूली छात्रों ने इन कारों को रायपुर से किराए पर लेकर आए थे. पुलिस ने छात्रों और उनके अभिभावकों को थाना बुलाया है.
