Kanker Accident: जन्मदिन बना डेथ-डे, पेड़ से टकराई कार; बर्थडे बॉय समेत 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

Kanker Accident

Kanker Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोविंदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में दो दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत छात्रों में एक का आज ही जन्मदिन था। (जन्मदिन बना डेथ-डे)

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंदपुर इलाके में सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार वेदांत पटेल (16) अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार (Kanker Car Accident) से माकड़ी की ओर जा रहा था। कार 16 वर्षीय छात्र भावेश गजबल्ला चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण कार चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पहले पोल से टकराया, फिर पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। (कांकेर जन्मदिन पर 2 दोस्तों की मौत)

 

हादसे में वेदांत पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवराज (15) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों में भावेश गजबल्ला (16), आयुष (15), रोहन ध्रुव (19) और हर्ष मसीह शामिल हैं। इनमें से भावेश और आयुष की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज कांकेर मेडिकल कॉलेज में जारी है। सभी छात्र कांकेर शहर के निवासी बताए जा रहे हैं। (Kanker Birthday two friends Death Car Accident)

बताया जा रहा है कि मृत दोनों छात्र अपने घरों के इकलौते बेटे थे और दोनों के पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *