Kawardha Sex Racket: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर से लगे मजगांव रोड स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की दबिश के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। कार्रवाई में मकान मालिक समेत सभी कपल्स को हिरासत में लिया गया है। (कवर्धा सेक्स रैकेट भंडाफोड़)

जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से इस मकान में अनैतिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि यहां आए दिन अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो हालात चौंकाने वाले निकले। (कवर्धा मकान में देहव्यापार)

स्कूली छात्रा यूनिफॉर्म में मिली, मकान मालिक भी गिरफ्तार
तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम एवं उत्तेजक दवाइयां बरामद की गईं। सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी पाई गई, जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। इस खुलासे के बाद मामला और संवेदनशील हो गया। (Kawardha Sex Racket Busted)
पुलिस ने मौके से संदिग्ध स्थिति में मिले सभी कपल्स को हिरासत में लिया है। वहीं मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया, सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
