Raipur school Viral Video: क्लासरूम में चाकू लहराते छात्रों का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 नाबालिगों को पकड़ा

Raipur school Viral Video

Raipur school Viral Video: राजधानी रायपुर के एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम के भीतर छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है। (रायपुर क्लासरूम में चाकू लहराते छात्रों का वीडियो वायरल)

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तीन नाबालिग छात्र क्लासरूम के अंदर धारदार चाकू हाथ में लेकर मस्ती करते और अपना दबदबा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कक्षा में मौजूद अन्य छात्र डरे-सहमे चुपचाप बैठे हुए नजर आ रहे हैं। (रायपुर में छात्रों ने क्लासरूम में चाकू लहराया)

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने सभी छात्रों को समझाइश दी गई है और मामले में आगे की जांच कार्रवाई जारी है। तीनों आरोपी छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं। (Raipur Students Waving Knife In Classroom)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *