JASHPUR CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच की अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी स हत्या कर दी.जानकारी के अनुसार मृतका महिला सरपंच का नाम प्रभावती सिदार (37) है। वह 23 फरवरी को डोंगादरहा पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच थी जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के आंगन में नहा रही थी.उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था.इसी दौरान र में सूनेपन का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात हमलावर हथियार लेकर घर में घुस गए. हत्यारों ने प्रभावती पर लगातार धारदार हथियारों से वार किया और भाग गए. वारदात के बाद आंगन, बाथरूम और आसपास खून ही खून बिखरा मिला.
हत्या को लेकर पुलिस कई पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे.और उन्होंने प्रभावती को क्यों मारा.मौके पर FSL के अधिकारी, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम जांच में जुटी है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
