CG School Breaking: 10 जनवरी तक स्कूल बंद, आदेश जारी

CG School Breaking: 10 जनवरी तक स्कूल बंद, आदेश जारी

CG School Breaking: उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए सरगुजा जिले में प्राथमिक स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएंगे, जबकि विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 11 जनवरी से प्रारंभ होंगी।

मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पाट क्षेत्र में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया। मैनपाट, सामरीपाट और सोनहत जैसे इलाकों में जमकर पाला पड़ा है। मैदानी क्षेत्रों में भी ओस की बूंदें जमने लगी हैं। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई है।

CG School Breaking: 10 जनवरी तक स्कूल बंद, आदेश जारी

पाट से लेकर मैदानों में पड़ा पाला

मंगलवार को भी पाट क्षेत्रों में जमकर पाला पड़ा है। मैनपाट, सामरीपाट और सोनहत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सोमवार को मौसम में नमी और देर तक छाए कोहरे के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 19.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को अत्यधिक ठंड के कारण कोहरा नहीं पड़ा।

प्राइमरी बंद, दो पाली में एक घंटे देर से लगेंगे स्कूल

सरगुजा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने प्राथमिक स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएंगे। जबकि बच्चों के लिए कक्षाएं 11 जनवरी से प्रारंभ की जाएंगी। वहीं, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा।

दो पालियों में संचालित स्कूलों का समय बदला

दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाओं के समय में बदलाव का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। अब दो पालियों में चलने वाले स्कूल सुबह 8:30 बजे के बजाय 9:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगेंगी। यह आदेश सभी शासकीय, अर्धशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

 

शीतलहरों से ठिठुराया, और गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि शीतलहर के कारण सरगुजा में कड़ाके की ठंड का असर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। आसमान साफ होने के बाद तेजी से शीतलहरें संभाग में प्रवेश कर रही हैं।

बलरामपुर में स्कूलों की छुट्टी

सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण सुबह बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल स्कूल और हाईस्कूल के लिए मंगलवार को एक दिन की छुट्टी कर दी है। बाद में प्राइमरी स्कूल के लिए छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी गई है। प्राइमरी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

सरगुजा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों से ठंड से बचने की अपील की है। सीएमएचओ ने जारी चेतावनी में लोगों को सुबह-शाम पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने, अलाव से ठंड दूर करने और जब तक जरूरी न हो, बाहर न निकलने की सलाह दी है।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DTK6YRXCVWW/?igsh=eWNwMDcwamw2ZWpu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *