Bhilai News: भिलाई में तांबा वायर चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, गोदाम से 52 किलो कॉपर उड़ाए

Bhilai News

Bhilai News: दुर्ग जिले की भिलाई पुलिस ने कॉपर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 15 दिनों की जांच के बाद नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 52 किलो चोरी किया गया कॉपर वायर बरामद किया गया है।

गोदाम में घुसकर 5 दिनों तक करते रहे चोरी

15 नवंबर 2025 को हर्ष इंडस्ट्रीज, अकलोरडीह के गोदाम से कॉपर वायर कम होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। CCTV फुटेज की जांच में सामने आया कि 9 नवंबर से 14 नवंबर के बीच कुछ अज्ञात लोग गोदाम में घुसकर कॉपर वायर चोरी कर रहे थे। इसके आधार पर पुरानी भिलाई थाने में मामला दर्ज किया गया।

Bhilai News

घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

अपराध पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी कर 5 लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 52 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया।

नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में गिरोह के डी. वेंकटेश, (24 साल) निवासी जोन 1 सेक्टर-11, थाना छावनी, डी. विवेक, (23 साल), निवासी सुभाष नगर, नंदनी रोड, छावनी. के. शांता राव, उम्र 25 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे, छावनी, रवि विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार। इसमें एक नाबालिग भी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *