Raipur One Day Match: आगामी 3 दिसंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच से पहले टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों से 2500 रुपये कीमत वाली 7 टिकटें बरामद हुई हैं, जिन्हें वे दोगुनी कीमत यानी 5000 रुपये में बेच रहे थे।

जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच को लेकर टिकटों की अधिक डिमांड देखते हुए पुलिस ने सभी थानों को टिकट ब्लैकिंग की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सिविल लाइंस सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी लगाई गई थी और लोगों से भी इसकी जानकारी साझा करने की अपील की गई थी।

शिकायत मिलने पर पुलिस के मुखबिर ने ग्राहक बनकर आरोपियों से फोन पर संपर्क किया। कीमत तय होने के बाद आरोपी टिकट लेकर शंकरनगर स्थित भारत माता चौक पहुंचे, जहां सिविल लाइंस थाना टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम ऋतिक माखीजा (25) व देवव्रत माखीजा (21) हैं, जो फाफाडीह में अमित सेल्स के पास रहते हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर टिकटें बेच रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Raipur Cricket Match: रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब, टिकट के लिए मारा-मारी
Raipur IND-SA One-Day Match: रायपुर में 28 से रिलीज हो सकती है दूसरे फेज की टिकट, अब तक 50% टिकट बुक
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DRbllCCiJdS/?igsh=MXFqOXFycnRyOTJ6eQ==
https://www.instagram.com/reel/DRb4_e6DBtL/?igsh=MThkeGVrc2d3aWlrcg==
