Surajpur Accident: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई; 1 की मौत, 4 गंभीर

Surajpur Accident:

Surajpur Accident: सूरजपुर के ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुदरगढ़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं।

मध्यप्रदेश से आए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे. दर्शन कर लौटते समय बांक क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई. इस हादसे में 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं.

घायलों के इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है.

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *