Surajpur Bus Fire: चलती बस में लगी आग, 40 से अधिक यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Surajpur Bus Fire: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना मसनकी घाट के पास हुई, जहां चलती बस से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया। इसके बाद बस में सवार करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बिना देर किए बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में बस में आग की लपटें दिखाई देने लगीं, लेकिन समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

राहत की बात यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैल पाई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *