CG Monkey Attack: जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के आंगन में मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक झपट्टा मारकर छीन ले गया और पास ही स्थित खुले कुएं में फेंक दिया। (बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की बच्ची को छीना)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी तेजी से हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर बच्ची को लेकर भाग गया। बच्ची के कुएं में गिरते ही मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। (बंदर ने मां की गोद से बच्ची छीना)

डायपर की वजह से बची जान
करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची कुएं के भीतर पानी में दिखाई दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची ने डायपर पहना हुआ था, जिसकी वजह से वह पानी में पूरी तरह डूबने से बच गई और उसकी जान बच सकी। (बंदर ने बच्ची को कुएं में फेंका)
कुएं से बाहर निकालते ही मासूम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर रेस्क्यू होने से बच्ची की हालत स्थिर है और किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।
