R Krishna Das CM Advisor: CM साय के सलाहकार बने वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास, आदेश जारी

R Krishna Das CM Advisor: छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार आर कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। (मुख्यमंत्री सलाहकार आर कृष्णा दास)

आदेश में बताया गया है कि आर कृष्णा दास (CM Vishnu Deo Sai Advisor) को सलाहकार के रूप में प्रतिमाह 1 लाख 50 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। (आर कृष्णा दास मुख्यमंत्री सलाहकार)

देखें आदेश –

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *