CG News: मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने 4 घंटे से चला रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

CG News: बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचे टावर पर देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का अभियान शुरू किया।

करीब सुबह 10 बजे महिला टावर पर चढ़ गई थी। स्थानीय लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बिलासपुर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई, जिसने कई घंटों तक महिला को सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भीड़ के कारण लगा लंबा जाम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। भारी भीड़ के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाते हुए ट्रैफिक व्यवस्था संभाली, ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी तरह की बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *