CG Double Murder: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, डबल मर्डर से सनसनी

CG Double Murder: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, डबल मर्डर से सनसनी

CG Double Murder: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद के चलते हुए डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी देवर ने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। (बेमेतरा देवर ने भाभी भतीजी की हत्या)tcw

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान हेमलाल आदिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने अचानक अपनी भाभी और भतीजी पर जानलेवा हमला कर दिया।

मौके पर दोनों की मौत (Bemetara Double Murder Case)

आरोपी ने चाकू से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में भाभी और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास एकत्र हो गए।

पारिवारिक विवाद के चलते हत्या

सूचना मिलने पर दाढ़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

10 साल की सजा काट चुका है आरोपी

जानकारी के अनुसार आरोपी हेमलाल आदिल पहले भी एक गंभीर आपराधिक मामले में लगभग 10 वर्ष की सजा काट चुका है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *