CG Job: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में विशेष जरूरत वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) की सहायता के लिए समग्र शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत स्पीच थैरेपिस्ट का 1 पद और अटेंडेंट के 2 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने आदेश जारी किया है।![]()
भर्ती की जानकारी
समग्र शिक्षा विभाग के अनुसार यह भर्ती राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर के निर्देश पर की जा रही है। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, दुर्ग के सूचना पटल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचकर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन होगी आवेदन प्रक्रिया
स्पीच थैरेपिस्ट के 1 पद पर चयनित अभ्यर्थी को 20,833 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। वहीं अटेंडेंट के 2 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की जाएगी, जिनके लिए 7,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।
दोनों पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। स्पीच थैरेपिस्ट पद के लिए अभ्यर्थियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। वहीं अटेंडेंट पद के लिए अलग ऑनलाइन लिंक जारी किया गया है।


