CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 5 ट्रेनें 20-40 दिन तक रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्यों के चलते 3 जुलाई से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने 5 प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में 20 से 40 दिनों तक रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनें देरी से चल सकती हैं।tcw

रेलवे के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन में अप और डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत तथा सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। इसी कारण मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसका प्रभाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मार्ग से संचालित ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

Train

इन राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर

ट्रेनों के रद्द होने और मार्ग बदलने से झारखंड, बिहार, तेलंगाना और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांचने की सलाह दी है।

CG Trains Cancelled

ये ट्रेनें आंशिक रूप से रहेगी रद्द

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में आरा से चलकर केवल राउरकेला तक ही जाएगी। वहीं 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग के बजाय राउरकेला से रवाना होगी। इस अवधि में दोनों ट्रेनें दुर्ग और राउरकेला के बीच रद्द रहेंगी।

CG Train Cancelled

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी और कटक मार्ग से संचालित की जाएगी। वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कुछ विशेष तिथियों में टाटानगर-गम्हरिया के स्थान पर कांड्रा-सीनी मार्ग से दुर्ग पहुंचेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *