Dhamtari News: फ्रूटी से निकला ये चीज, पीते ही बच्ची की बिगड़ी तबीयत

Dhamtari News: फ्रूटी से निकला ये चीज, पीते ही बच्ची की बिगड़ी तबीयत

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम करेली बड़ी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 2-3 वर्षीय बच्ची द्वारा फ्रूटी पीने के दौरान पैकेट के अंदर छिपकलीनुमा संदिग्ध जीव, कीड़ा या फंगस जैसी वस्तु मिला। जिसे पीते ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।tcwफ्रूटी से निकला ये चीज

जानकारी के अनुसार, बच्ची के परिजनों ने गांव की देवांगन किराना दुकान से फ्रूटी खरीदी थी। पैकेट खोलने के बाद बच्ची ने फ्रूटी की कुछ मात्रा पी भी ली थी। इसी दौरान परिजनों की नजर पैकेट के अंदर मौजूद एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी, जो छिपकलीनुमा जीव, कीड़ा या फंगस जैसी दिखाई दे रही थी। जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत बच्ची को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

Dhamtari News: फ्रूटी से निकला ये चीज, पीते ही बच्ची की बिगड़ी तबीयत

बच्ची की बिगड़ी तबीयत

घटना के बाद बच्ची की तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे तत्काल मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Dhamtari News: फ्रूटी से निकला ये चीज, पीते ही बच्ची की बिगड़ी तबीयत

खाद्य विभाग करेगा जांच

मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाई। चूंकि मामला खाद्य पदार्थ से जुड़ा है, इसलिए इसे जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने संदिग्ध फ्रूटी पैकेट को सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *