Raipur Congress Padayatra: रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावित परिवारों ने सड़क पर बैठकर भोजन किया। यात्रा वीआईपी चौक पार कर राजभवन की ओर बढ़ी, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।![]()

पुलिस से धक्का-मुक्की
मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया।
नकटी में ही घर बनाकर दो
प्रदर्शन में शामिल प्रभावित महिलाओं ने “नकटी में ही घर बनाकर दो” के नारे लगाते हुए सरकार से गांव में ही पुनर्वास की मांग की। महिलाओं का कहना था कि उन्हें उनके मूल गांव में ही आवास उपलब्ध कराया जाए।
भारी पुलिस बल तैनात
राम मंदिर के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जहां पदयात्रा को रोकने की तैयारी की गई थी।
पदयात्रा के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इस पदयात्रा में पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नकटी गांव के प्रभावित परिवार शामिल हुए।



