CG Breaking News: 11वीं से पीजी तक के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1200 रुपए, इनको मिलेगा लाभ

CG Breaking News

CG Breaking News: Durg: उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। दुर्ग जिले में आगामी शिक्षण सत्र से SC और OBC वर्ग के कुल 200 विद्यार्थियों को हर महीने 1200 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत 11वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर (PG) तक शासकीय स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ठहरने और भोजन के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, हर साल 100 एससी और 100 ओबीसी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों से आने वाले उन विद्यार्थियों की मदद करना है, जो भिलाई और वैशाली नगर जैसे शैक्षणिक हब में पढ़ाई के लिए आते हैं, लेकिन ठहरने और खाने की समस्या के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं।

विधायक रिकेश सेन ने रखा था प्रस्ताव

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने यह प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा था, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृति प्रदान की। विधायक सेन ने कहा कि यह योजना मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को नई दिशा देगी। यह सहायता न केवल विद्यार्थियों की आर्थिक परेशानी कम करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करेगी।

कैसे मिलेगा लाभ

इच्छुक विद्यार्थी जिनका निवास स्थान उनके अध्ययन संस्थान से 8 किलोमीटर या अधिक दूरी पर है, वे विधायक रिकेश सेन के शांति नगर, जीरो रोड स्थित कार्यालय में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को मासिक सहायता राशि सीधे प्रदान की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *