CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट; रायपुर में तापमान सामान्य से अधिक, जानें आज का मौसम

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार को सुबह तेज गर्मी के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

CG Weather Update:

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और मध्य भारत में सक्रिय सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ी है। इसी वजह से स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शुक्रवार को रायपुर में दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि अंबिकापुर में करीब 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा जगदलपुर, पेंड्रारोड और माना एयरपोर्ट क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई।

CG Weather Update

रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं बिलासपुर में तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *