कोरबा में एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और अपने 2 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को लोरमी से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से बच्चे को भी बरामद किया गया है.हत्या का कारण सामने आया कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिससे दोनों के बीच विवाद होता रहता था.
घटना 13 अप्रैल की है. रामसागरपारा में स्थित एक मकान में महिला मृत अवस्था में मिली. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद होते रहता था. अपने जन्मदिन के दिन मृतका दुर्गा राजपूत ने आरोपी पति राजकुमार पर आरोप लगाया कि उसके कई लड़कियों के साथ चक्कर है.इस बात पर विवाद हो गया और पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद एक बच्चे को उसके पास छोड़कर, बाहर से ताला बंद कर एक बच्चे को अपने साथ लेकर फरार हो गया था.
